By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vidhayak.comVidhayak.comVidhayak.com
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Notification Show More
Font ResizerAa
Vidhayak.comVidhayak.com
Font ResizerAa
  • Rajneeti
  • News & Views
  • Vidhayak Exclusive
  • Political Kundali
  • Beyond Politics
  • Youth Leadership
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Follow US
Vidhayak.com > News & Views > उम्मेदाराम बेनीवाल ने RLP को कहा अलविदा, कांग्रेस में जाने की तैयारी
News & Views

उम्मेदाराम बेनीवाल ने RLP को कहा अलविदा, कांग्रेस में जाने की तैयारी

News Desk Vidhayak.com
Last updated: 2024/03/16 at 5:03 PM
By News Desk Vidhayak.com
Share
3 Min Read
SHARE

बाड़मेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ( Ummeda Ram Beniwal ) ने RLP की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा के साथ ही अब लगभग क्लीयर हो गया है कि उम्मेदाराम कांग्रेस की ओर रुख करने जा रहे हैं और कांग्रेस ने संभवत: उनको टिकिट का आश्वासन दे दिया है। कल ही हमने इस संबंध में विधायक डॉट कॉम पर खबर प्रकाशित करते हुए उम्मेदाराम के आरएलपी छोडऩे और कांग्रेस से चुनाव लडऩे की खबर – आरएलपी के नेता उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस से बनेंगे सांसद? प्रकाशित की थी।

आज उम्मेदाराम बेनीवाल ने इसकी सूचना जारी करते हुए कहा है कि, आप सबकी भावनाओं के अनुरूप मैं सार्वजनिक जीवन का बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों हनुमान बेनीवालजी एवं पार्टी परिवार के प्रत्येक सदस्य का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मुझे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद की सेवा देने वाले सामान्य व्यक्ति को पार्टी परिवार में शामिल कर 2018 से राजनीतिक जीवन में आम जनता की सेवा करने का अवसर दिया। बायतु विधानसभा चुनाव 2018 एवं 2023 में पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया दोनों चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम के उपरांत भी चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं रहा। पंचायती राज चुनाव 2020 में मुझे पार्टी परिवार ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ाया जिसमें जनता ने निर्णय पक्ष में दिया सबका आभारी रहूँगा।

राम-राम साथियों..!!
आज राजनैतिक कारणों से @rlpindiaorg के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंता हूं। माननीय श्री हनुमान जी बेनीवाल एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करता हूं।@hanumanbeniwal pic.twitter.com/jkN7vsH5k3

— Ummeda Ram Beniwal (@UmmedaRamBaytu) March 16, 2024

उम्मेदाराम के इस फैसले के साथ ही यह भी नजर आने लगा है कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी आधिकारिक रूप से कांग्रेस से अलायंस करने की बजाय भीतर से सपोर्ट करेगी। इधर कांग्रेस अगली सूची में संभवत: उम्मेदाराम के नाम की घोषणा कर देगी, तो यह सीट आरएलपी के सहयोग से कांग्रेस को मिलने की संभावनाएं भी प्रबल हो जाएंगी। अब देखना होगा कांग्रेस का अगला मूव क्या होता है? वहीं उम्मेदाराम ने अब तक उम्मीद के मुताबिक आरएलपी को तो अलविदा कह दिया है, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा राजस्थान में ही करने वाले हैं या दिल्ली बुलाकर उम्मेदाराम को कांग्रेस मैसेज देना चाहेगी कि वह लगातार मजबूत हो रही है। उम्मेदाराम इधर कांग्रेस का हिस्सा बनते हैं, तो न केवल उनके राजनीतिक करियर का बड़ा मूव होगा, बल्कि भाजपा के लिए इस सीट पर कांटे की टक्कर हो जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print

Vidhayak.com

Vidhayak.com जनता और शासन के बीच सशक्त संचार माध्यम है। यह सत्य, सटीक और निष्पक्ष राजनीतिक समाचार, विश्लेषण और विचारों का स्वतंत्र मंच है। पत्रकारिता में लम्बा अनुभव लेने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म में जाति, धर्म, समुदाय और किसी पार्टी विशेष की ओर झुकाव के हम पक्षधर नहीं हैं। सितम्बर 2018 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत जयपुर से की गई थी। आप अपने समाचार, लेख, विचार, साक्षात्कार के लिए इस मेल पर संपर्क कर सकते हैं - office@vidhayak.com
Get Started
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हाइजैक, फ्रंटफुट पर कांग्रेस

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली प्रोटेस्ट में हुई…

ऋतु बराला की नहीं हुई FIR दर्ज

जयपुर। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के चलते…

जहरीली हुई की द्रव्यवती नदी

जयपुर की लाइफलाइन माने जाने वाली द्रव्यवती नदी अपने अस्तित्व से हर…

Vidhayak.com

Your one-stop destination for Politics and Current affairs
Join Our Whatsapp Channel

You Might Also Like

News & Views

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हाइजैक, फ्रंटफुट पर कांग्रेस

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

पंचायत चुनावों की टाईमिंग में तीन फेज में बदलाव

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

राजस्थान में बदल सकती है पंचायत चुनाव की तारीख

By News Desk Vidhayak.com
Vidhayak.com Banner 2 (1)
Facebook Twitter Youtube Instagram
Other Links
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Legal
  • Contact Us
More Info
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Beyond Politics
  • Corridors of Power

Head Office

1st Floor, 265/05, Sector - 26 Pratap Nagar, Jaipur - 302033 Rajasthan (INDIA)
Office : +91-9991706567
Office ID : office@vidhayak.com
News ID: news.vidhayak@gmail.com
Editor ID: Editor.Vidhayak@gmail.com

(Vidhayak.com ® is a Registered Trademark)

(All legal matters are subject to Jurisdiction of the Jaipur district courts only)

Join our Whatsapp Channel

Powered by Vidhayak.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?