जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह के सोमवार को जारी बयान के बाद इस बात की प्रबल संभावना बन गई थी पंचायत चुनाव की टाईमिंग में बदलाव जरूर होगा। लेकिन बदलाव कितना और किस रूप में होगा यह आज 24 घंटे से भी कम समय में सामने आ गया।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शिड्यूल में बदलाव करते हुए पहले फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग अब 23 अक्टूबर की बजाय, 22 अक्टूबर कर दी गई है। वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग का शिड्यूल जो पहले 25 अक्टूबर था अब 24 कर दिया गया है। इसी प्रकार दूसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 29 अक्टूबर की बजाय अब 28 अक्टूबर कर दी गई है। वही वार्ड पंच और सरपंच के लिए 31 अक्टूबर की बजाय अब 30 अक्टूबर को वोटिंग प्रस्तावित है।
राजस्थान पंचायत चुनावों मेें तीसरा फेज सबसे पहले चर्चा में आया था क्योंकि इसकी वोटिंग 6 नवंबर को होनी थी, जिस दिन धनतेरस भी है। ऐसे में अब शिड्यूल बदलते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग 4 नवंबर की बजाय, 3 नवंबर और पंच, सरपंच की वोटिंग 6 नवंबर की बजाय 5 नवंबर को कर दी है।


