एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली प्रोटेस्ट में हुई दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की हाथापाई ने राजस्थान में हड़कम्प मचा दिया है। राहुल गांधी के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को निर्देश और गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन की कॉल के बाद बड़ी तादाद में दशहरे की पहली रात जयपुर पुलिस कमिशनर कार्यालय के लिए भारी रात बन गई।
जीरो एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेसी पहले मोती डूंगरी थाने में प्रदर्शन के लिए गए और बाद में जयपुर पुलिस कमिशनर ऑफिस में धरने पर बैठ गए। कमिशनर ऑफिस से कहा गया बताया कि इंतजार कीजिए ऊपर बात कर रहे हैं, लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेसी फंट फुट पर आ गए। धरने में लगातार भीड़ बढ़ने लगी। झुटपुट झड़प भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई।
धरने पर बैठे पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष और दर्जनों विधायकों के बावजूद जयपुर पुलिस ने वीडियो जारी होने तक कोई एफआईआर इस मामले में दर्ज नहीं की है। कांग्रेसी गुस्से में हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। न पीछे हटने को तैयार हैं और न ही बिना एफआईआर लौटने को तैयार हैं….


