By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vidhayak.comVidhayak.comVidhayak.com
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Notification Show More
Font ResizerAa
Vidhayak.comVidhayak.com
Font ResizerAa
  • Rajneeti
  • News & Views
  • Vidhayak Exclusive
  • Political Kundali
  • Beyond Politics
  • Youth Leadership
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Follow US
Vidhayak.com > News & Views > सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा
News & Views

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

News Desk Vidhayak.com
Last updated: 2026/10/05 at 8:21 PM
By News Desk Vidhayak.com
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा से मुलाकात करके पुलिस तंत्र के दुरुपयोग, पार्षद चोरी और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ हुए खिलवाड़ को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं के निकाय चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा पुलिस तंत्र के कथित दुरुपयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोपों के साथ दोनों कांग्रेसी नेताओं ने डीजीपी से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने डीजीपी से निष्पक्ष जांच करवाने और उचित कार्रवाई करने की मांग भी की।

डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, ‘पुलिस का सहयोग लेकर सरकार ने जो गुंडागर्दी की, पार्षदों को धमकाने का काम किया, झूठी एफआई की और डरा धमका कर मत प्रतिशत में बराबर होने के बावदूज बेईमानी से ज्यादा चेयरमेन बनाए, जिसमें पुलिस का जो सहयोग रहा इसको लेकर हमने डीजीपी को ज्ञापन दिया। साथ ही जिन पुलिस अधीक्षकों ने बेईमानी में साथ नहीं दिया, उनका तबादला सूची में नाम डाल दिया गया। एसपी, डीएसपी, सीआई तक जिन्होंने सरकार का साथ नहीं दिया, उनकी बलि ले ली गई। मेरा मानना है कि सीएमओ में बैठे अधिकारी मॉनीटरिंग कर रहे थे और एक भी जगह ऐसी नहीं थी, जहां कांग्रेस के जीते हुए पार्षद जहां रुके थे वहां पुलिस न गई हो।’

इस मामले में प्रेस से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि, ‘जब पूरा प्रदेश देख रहा था कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाने का है उसमें पुलिस पार्षद पकड़ने का काम कर रही थी। मैंने और अध्यक्षजी ने सबूतों के साथ शिकायत दी है और डीजीपी साब से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए। राजस्थान में कोई भी सरकार रही हो, लेकिन पुलिस द्वारा पार्षद पकड़ने का काम पहली बार हुआ है। मैं समझता हंू पुलिस की काफी किरकिरी हुई और भाजपा तानाशाही और गुुंडागर्दी के दम पर कह रही है कि हमने चेयरमेन बना लिए। सरकार जो तानाशाही कर रही है यह जनता के सामने आ चुकी है।’

मीडिया से मुलाकात में दोनों नेताओं ने निकाय चुनावों की हुई धांधली के आरोप लगाते हुए पंचायती राज चुनावों में जनता के जवाब देने की बात कही।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Vidhayak.com

Vidhayak.com जनता और शासन के बीच सशक्त संचार माध्यम है। यह सत्य, सटीक और निष्पक्ष राजनीतिक समाचार, विश्लेषण और विचारों का स्वतंत्र मंच है। पत्रकारिता में लम्बा अनुभव लेने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म में जाति, धर्म, समुदाय और किसी पार्टी विशेष की ओर झुकाव के हम पक्षधर नहीं हैं। सितम्बर 2018 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत जयपुर से की गई थी। आप अपने समाचार, लेख, विचार, साक्षात्कार के लिए इस मेल पर संपर्क कर सकते हैं - office@vidhayak.com
Get Started
पूरा दिल्ली जंतर-मंतर बनने वाला है – सौरव दास

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आज देर…

राजस्थान पुलिस सुधारेगी अपना सिस्टम

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपना आंतरिक ढांचा सुधारेगी। बीट सिस्टम जो पुलिसिंग…

सुप्रीम कोर्ट के ‘हंटर’ के बाद भी कुंभकर्णी नींद सोया चिकित्सा विभाग

जयपुर। राजस्थान सरकार में ऐसे मामलों की बाढ़ आई हुई है, जिनमें…

Vidhayak.com

Your one-stop destination for Politics and Current affairs
Join Our Whatsapp Channel

You Might Also Like

News & Views

राजस्थान में बदल सकती है पंचायत चुनाव की तारीख

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

मुंबई में ठाकरे राज फिर शुरू, विराट गर्जना मार्च ने चौंकाया

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

बंगाली सिनेमा स्टार कोयल और उत्तराखण्ड के आर्य जाएंगे राज्यसभा

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

मुंबई का शिवाजी पार्क छावनी में तब्दील, ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू

By News Desk Vidhayak.com
Vidhayak.com Banner 2 (1)
Facebook Twitter Youtube Instagram
Other Links
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Legal
  • Contact Us
More Info
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Beyond Politics
  • Corridors of Power

Head Office

1st Floor, 265/05, Sector - 26 Pratap Nagar, Jaipur - 302033 Rajasthan (INDIA)
Office : +91-9991706567
Office ID : office@vidhayak.com
News ID: news.vidhayak@gmail.com
Editor ID: Editor.Vidhayak@gmail.com

(Vidhayak.com ® is a Registered Trademark)

(All legal matters are subject to Jurisdiction of the Jaipur district courts only)

Join our Whatsapp Channel

Powered by Vidhayak.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?