By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vidhayak.comVidhayak.comVidhayak.com
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Notification Show More
Font ResizerAa
Vidhayak.comVidhayak.com
Font ResizerAa
  • Rajneeti
  • News & Views
  • Vidhayak Exclusive
  • Political Kundali
  • Beyond Politics
  • Youth Leadership
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Follow US
Vidhayak.com > Rajneeti > Rahul Kaswan आज कांग्रेस में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
Rajneeti

Rahul Kaswan आज कांग्रेस में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

News Desk Vidhayak.com
Last updated: 2024/03/17 at 11:10 AM
By News Desk Vidhayak.com
Share
5 Min Read
SHARE

चुरू। अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की जिद और जद्दोजहद के बीच अब राहुल कस्वां का चुरू से लोकसभा चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लडऩा तय हो गया है। कस्वां का राजेन्द्र राठौड़ ने टिकट कटवा दिया था, जिसको लेकर राहुल ने मुखर होकर अपना विरोध भी जता दिया था। राठौड़ ने कस्वां की टिकट कटवाकर राहुल कस्वां और कस्वां परिवार का राजनीतिक करियर खत्म करने की तैयारी कर दी थी, लेकिन अब उसी अस्तित्व को बचाने कस्वां ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मात्र आधिकारिक घोषणा बाकी है। आज रात राहुल गांधी न्याय यात्रा के बीच दिल्ली पहुंच गए हैं, और दिन में एक कार्यक्रम में राहुल को कांग्रेस में शामिल करेंगे।

टिकट कटने से नाराज से राहुल कस्वां

भाजपा की पहली सूची में राजस्थान के 15 प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए थे और चुरू में देवेन्द्र झाझडिय़ा को टिकट दिलाकर राठौड़ ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए थे। राहुल कस्वां को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। राहुल उस समय चुरू में चुनाव की तैयारियों में ही व्यस्त थे। ऐसे में टिकट कटते ही राहुल और उनका परिवार सकते में आ गया। भाजपा का विरोध कर निर्दलीय चुनाव लडऩा चुरू से संभव नहीं था और चुरू छोडक़र झुंझुनूं जाकर लडऩा समझदारी नहीं थी। क्योंकि पार्टी चुरू से फैसला बदलने को तैयार नहीं थी और झुंझुनूं से टिकट का दिलासा राहुल को दिया गया था, जैसा बताया जा रहा था। इन सबके बीच राहुल के लिए अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का यही एक विकल्प था कि वह कांग्रेस का हाथ थाम लें।

कस्वां पर आया राजनीतिक संकट अब राठौड़ की ओर मुड़ा

विधासनभा चुनावों में तारानगर से करारी हार ने राठौड़ को हिला डाला था। राठौड़ ने उस हार का ठीकरा कस्वां परिवार पर फोड़ भी दिया था और खुलेआम बयान भी दिए। अपनी हार का राजनीतिक बदला अपनी ही पार्टी के भीतर लेने के चलते राठौड़ ने राहुल कस्वां की टिकट कटवा दी। राठौड़ को लगा, इससे कस्वां परिवार की राजनीति चौपट हो जाएगी और कस्वां परिवार डाउन होते ही चुरू में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा राठौड़ ही बचते। लेकिन अब कांग्रेस का दामन थामने के बाद राहुल कस्वां ने बाजी पलट दी है। अब राठौड़ के लिए यहां की सीट निकलना ही इज्जत बचाने जैसा बचा है, अन्यथा राठौड़ की सत्ता यहां हिलने वाली है।

सप्ताहभर में बदल गए चुरू में मन

चुरू में जब से देवेन्द्र झाझडिय़ा को भाजपा का टिकट मिला है, जनता भी पलट गई है। अब यहां चुनाव देवेन्द्र झाझडिय़ा बनाम राहुल कस्वां नहीं रहा है बल्कि राजेन्द्र राठौड़ बनाम राहुल कस्वां हो गया है। देवेन्द्र की जीत, राठौड़ की जीत है और राहुल कस्वां की जीत, राठौड़ की हार। इसी थीम और विचार पर जनता कस्वां की तरफ झुक रही है। हालांकि देवेन्द्र पैराओलंपिक खिलाड़ी हैं और उनके प्रति स्थानीय जनता की सिम्पैथी है, लेकिन हालात यह हो गए है कि देवेन्द्र को अपने कार्यालय के उद्घाटन में सैकड़ों की संख्या में लोग हरियाणा से बुलाने पड़े ताकि भीड़ नजर आए। भाजपा के लोग ही देवेन्द्र के कार्यालय के उद्घाटन में नहीं पहुंचे थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में तारानगर की सीट सबसे हॉट सीट बन गई थी, उसी तर्ज पर अब चुरू का चुनाव राजस्थान की सभी 25 सीटों में सबसे शानदार और रोचक होने जा रहा है।

बहरहाल राहुल कस्वां के कांग्रेस थामने से कृष्णा पूनिया सरीखे युवा नेताओं को थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है और चुरू कांग्रेस में राहुल कस्वां से कम राजनीतिक अनुभव और वैचारिक मतभेदों के बावजूद कृष्णा पूनिया की सीनियरिटी रहेगी, लेकिन दोनों ही नेता एड्जस्ट कर गए तो, निश्चित ही चुरू की राजनीति में यह बड़ा बदलाव कहलाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print

Vidhayak.com

Vidhayak.com जनता और शासन के बीच सशक्त संचार माध्यम है। यह सत्य, सटीक और निष्पक्ष राजनीतिक समाचार, विश्लेषण और विचारों का स्वतंत्र मंच है। पत्रकारिता में लम्बा अनुभव लेने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म में जाति, धर्म, समुदाय और किसी पार्टी विशेष की ओर झुकाव के हम पक्षधर नहीं हैं। सितम्बर 2018 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत जयपुर से की गई थी। आप अपने समाचार, लेख, विचार, साक्षात्कार के लिए इस मेल पर संपर्क कर सकते हैं - office@vidhayak.com
Get Started
पूरा दिल्ली जंतर-मंतर बनने वाला है – सौरव दास

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आज देर…

राजस्थान पुलिस सुधारेगी अपना सिस्टम

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपना आंतरिक ढांचा सुधारेगी। बीट सिस्टम जो पुलिसिंग…

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने…

Vidhayak.com

Your one-stop destination for Politics and Current affairs
Join Our Whatsapp Channel

You Might Also Like

Rajneeti

पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा पार्टी को ‘अलविदा’

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai पर FIR

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा

By Amit Kumar
Vidhayak.com Banner 2 (1)
Facebook Twitter Youtube Instagram
Other Links
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Legal
  • Contact Us
More Info
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Beyond Politics
  • Corridors of Power

Head Office

1st Floor, 265/05, Sector - 26 Pratap Nagar, Jaipur - 302033 Rajasthan (INDIA)
Office : +91-9991706567
Office ID : office@vidhayak.com
News ID: news.vidhayak@gmail.com
Editor ID: Editor.Vidhayak@gmail.com

(Vidhayak.com ® is a Registered Trademark)

(All legal matters are subject to Jurisdiction of the Jaipur district courts only)

Join our Whatsapp Channel

Powered by Vidhayak.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?