By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vidhayak.comVidhayak.comVidhayak.com
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Notification Show More
Font ResizerAa
Vidhayak.comVidhayak.com
Font ResizerAa
  • Rajneeti
  • News & Views
  • Vidhayak Exclusive
  • Political Kundali
  • Beyond Politics
  • Youth Leadership
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Follow US
Vidhayak.com > News & Views > क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए गहलोत के पास अब कुछ नहीं! कैसे रोकेंगे ऑपरेशन लोटस?
News & Views

क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए गहलोत के पास अब कुछ नहीं! कैसे रोकेंगे ऑपरेशन लोटस?

News Desk Vidhayak.com
Last updated: 2024/02/16 at 8:29 PM
By News Desk Vidhayak.com
Share
5 Min Read
SHARE

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में जितनी आजादी विधायकों को बीते पांच साल में मिली, वो किसी से छिपी नहीं रही। इस स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता समझने वाले प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में निपट गए। लेकिन दोनों हाथ से राज और राजकोष लुटाने वाले गहलोत का संघर्ष अलग ही रहा। दोनो हाथ न लुटाते, तो विधायक खिसक जाते। कोई पायलट खेमे में चला जाता, तो कोई भाजपा चला जाता। लेकिन अब राज भी गया और नेता भी चलते बन रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इनर सर्किल के नेताओं के खिसकने की खबरे आने लगी हैं। दिनेश खोडनिया, मानशंकर निनामा, राजेन्द्र यादव, लालचंद कटारिया, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। उठापटक और भी होनी है, अभी तो लोकसभा के मद्देनजर शुरूआत हुई है, लेकिन बड़ी फेहरिस्त की यह नेता पहली कड़ी मात्र हैं। देखने वाली बात है कि इस प्रस्थान में पायलट के नहीं, बल्कि गहलोत के खास नेता खिसक रहे हैं।

क्या गहलोत का किला ढह रहा है?

गहलोत ने उतना राज किया है, जितनी सचिन पायलट की उम्र है। पायलट को गहलोत राज सौंप नहीं पाए। लेकिन जनता ने भाजपा को राज सौंप दिया। अब एक-एक कर नेता खिसकने लगे, तो गहलोत का रानीतिक किला ढहने की शुरूआत कही जा रही है। इस बात के चर्चे गलियारों में होने लगे हैं कि गहलोत का राज अब कभी नहीं लौटेगा। पोटेंशियल नजर नहीं आने के चलते, नेता खिसक रहे हैं। उन्हें गहलोत का भविष्य नहीं दिखाई दे रहा तो खुद का भविष्य कहां देखेंगे। ऐसे ही चर्चों के बीच सचिन पायलट का क्रेज लगातार बढ़ता देखा जा रहा है। पायलट जहां जा रहे हैं, जनता टूट कर पड़ रही है। ऐसे में गहलोत को यह साबित करना भारी पड़ सकता है कि उनका दम अभी बरकरार है।

लोकसभा के नतीजे, बचा पाएंगे संभावना कम

गहलोत का प्रभाव और मोदी का मैजिक दोनों की टक्कर राजस्थान में लोकसभा की सीटों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि राम मंदिर मुद्दे के बाद भाजपा का संघर्ष अब इतना बड़ा बचा नहीं है। ऐसे में एक-एक सीट गहलोत के लिए भारी पड़ सकती है। इस बात के भी सत्ता के गलियारों में चर्चे भरपूर हैं कि विधानसभा में गहलोत ने अपने पुराने मित्रों और मण्डली को ऑब्लाइज करने के लिए सत्ता गवां दी। ऐसे नेताओं को टिकट बांट दिए, जिनके जीतने की संभावना ना के बराबर थी। ऐसे में टिकट वितरण में गहलोत का जोर चला, लेकिन नतीजों पर नहीं चल पाया और सत्ता गंवा बैठे।

गहलोत दिल्ली जाते और सत्ता पायलट के हाथ होती, तो अंतर दिखता

मई 2023 में कांग्रेस के उदयपुर में आयोजित हुए अधिवेशन के दौरान गहलोत के दिल्ली जाने और पायलट को सत्ता सौंपने की खबरें चर्चा में आई थी। गहलोत उन खबरों से घबराए भी थे। खबरें चलाने वाले पत्रकारों तक पहुंच बनाकर रोकने के प्रयास भी किए गए लेकिन विफल रहे। हालांकि इस माहौल को बदलने के लिए गहलोत ने पूरा जोर लगा दिया था। सत्ता में बने भी रहे, लेकिन फायदा क्या हुआ? फायदा किसको हुआ? पार्टी को या कार्यकर्ताओं को तो कुछ हाथ आया नहीं, गहलोत को जरूर कुछ हाथ आया होगा। सालभर राज ज्यादा कर पाए, लेकिन गलियारों में चर्चे हैं कि उस सत्ता भोगने की भारी कीमत कांग्रेस ने विधानसभा में चुकाई थी और अब लोकसभा में भी चुकानी पड़ सकती है।

बहरहाल देखना होगा कि आदिवासी नेताओं के खिसकने से शुरू हो रहा सिलसिला कहां थमेगा? ऑपरेशन लोटस राजस्थान में ऑन हो चुका है, क्या गहलोत के पास अब भी पॉलिटिकल जादूगरी की कुछ संभावना बची है या फिर मोदी मैजिक के आगे गहलोत सरेंडर हो जाएंगे? और ज्यादातर सीटें लोकसभा में मोदी के खाते में चली जाएंगी। अगर नेताओं की छीजत की जैसी चचाएं हैं, वैसे नेता निकलते चले गए थे निश्चित ही गहलोत के लिए भारी पड़ सकता है। पार्टी जवाब मांगेगी, गहलोत जवाब देने जैसा कुछ बचा पाएंगे या नहीं यह देखना होगा? या फिर हर बार की तरह ठीकर जनता पर फोड़ देंगे और चुनाव परिणाम आते ही जिम्मेदारी लेने की बजाए कहा जाएगा कि जनता जनार्दन का आदेश स्वीकार है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print

Vidhayak.com

Vidhayak.com जनता और शासन के बीच सशक्त संचार माध्यम है। यह सत्य, सटीक और निष्पक्ष राजनीतिक समाचार, विश्लेषण और विचारों का स्वतंत्र मंच है। पत्रकारिता में लम्बा अनुभव लेने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म में जाति, धर्म, समुदाय और किसी पार्टी विशेष की ओर झुकाव के हम पक्षधर नहीं हैं। सितम्बर 2018 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत जयपुर से की गई थी। आप अपने समाचार, लेख, विचार, साक्षात्कार के लिए इस मेल पर संपर्क कर सकते हैं - office@vidhayak.com
Get Started
पूरा दिल्ली जंतर-मंतर बनने वाला है – सौरव दास

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आज देर…

राजस्थान पुलिस सुधारेगी अपना सिस्टम

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपना आंतरिक ढांचा सुधारेगी। बीट सिस्टम जो पुलिसिंग…

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने…

Vidhayak.com

Your one-stop destination for Politics and Current affairs
Join Our Whatsapp Channel

You Might Also Like

News & Views

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

राजस्थान में बदल सकती है पंचायत चुनाव की तारीख

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

मुंबई में ठाकरे राज फिर शुरू, विराट गर्जना मार्च ने चौंकाया

By News Desk Vidhayak.com
News & Views

बंगाली सिनेमा स्टार कोयल और उत्तराखण्ड के आर्य जाएंगे राज्यसभा

By News Desk Vidhayak.com
Vidhayak.com Banner 2 (1)
Facebook Twitter Youtube Instagram
Other Links
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Legal
  • Contact Us
More Info
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Beyond Politics
  • Corridors of Power

Head Office

1st Floor, 265/05, Sector - 26 Pratap Nagar, Jaipur - 302033 Rajasthan (INDIA)
Office : +91-9991706567
Office ID : office@vidhayak.com
News ID: news.vidhayak@gmail.com
Editor ID: Editor.Vidhayak@gmail.com

(Vidhayak.com ® is a Registered Trademark)

(All legal matters are subject to Jurisdiction of the Jaipur district courts only)

Join our Whatsapp Channel

Powered by Vidhayak.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?