By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vidhayak.comVidhayak.comVidhayak.com
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Notification Show More
Font ResizerAa
Vidhayak.comVidhayak.com
Font ResizerAa
  • Rajneeti
  • News & Views
  • Vidhayak Exclusive
  • Political Kundali
  • Beyond Politics
  • Youth Leadership
  • Home
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Corridors of Power
  • Beyond Politics
  • Contact Us
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertisement
    • Privacy Policy
Follow US
Vidhayak.com > Rajneeti > फिलहाल 6759 पंचायतों पर नहीं होंगे सरपंचों के चुनाव, प्रशासक चलाएंगे पंचायत
Rajneeti

फिलहाल 6759 पंचायतों पर नहीं होंगे सरपंचों के चुनाव, प्रशासक चलाएंगे पंचायत

News Desk Vidhayak.com
Last updated: 2025/01/17 at 1:07 AM
By News Desk Vidhayak.com
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। ग्रामीण अंचल में पंचायत की रीढ़ पंचायत को अब सरपंच नहीं चला पाएंगे। राजस्थान सरकार ने अब मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर बड़ा फैसला लेते हुए, पंचायत चुनाव नहीं करवा कर पंचायतों पर प्रशासक की नियुक्ति का बड़ा कदम उठाया है। अब से पहले मध्य प्रदेश और भाजपा शासित प्रदेशों में इसी तरह सरपंचों का प्रशासक बनाया गया था।

6759 पंचायतों पर नहीं होंगे चुनाव

राजस्थान में कुल 11000 पंचायतें हैं, जिनमें से 6759 पंचायत हैं जिनपर अब चुनाव नहीं होंगे। इन सभी पंचायतों पर जनवरी यानी इसी महीने 31 तारीख से पहले पंच-सरपंचों के चुनाव होने थे। लेकिन राजस्थान सरकार ने चुनाव कराने की जगह मौजूदा सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त करने का बड़ा फैसला किया है। सरपंचों की मदद के लिए हर पंचायत मुख्यालय पर एक प्रशासकीय कमेटी का गठन होगा जिसमें उप सरपंच और वार्ड पंच सदस्य होंगे। पंचायती राज विभाग ने सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने और प्रशासकीय समिति बनाने के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। राजस्थान सरकार ने यह कदम वन स्टेट वन इलेक्शन के मद्देनजर उठाया है। हाल ही राजस्थान सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का फैसला किया था, जब तक पुनर्गठन नहीं होता तब तक चुनाव नहीं होंगे।

पंचायतों के कार्यकाल का समय अलग-अलग

राजस्थान की ग्यारह हजार पंचायतों में 6759 पंचायतों का जनवरी, 704 का मार्च और 3847 पंचायतों का कार्यकाल सितंबर-अक्टूबर में पूरा हो रहा है। सरकार चाहती है कि वन स्टेट वन इलेक्शन की थीम को फॉलो करने के लिए सभी पंचायतों में एक साथ चुनाव करवाए जाएं, जिसके लिए प्रशासक लगाना जरूरी हो गया था। इससे पहले राजस्थान में सचिव को ही प्रशासक लगाया जाता रहा है, लेकिन इस बार सरपंचों की संभावित नाराजगी के मद्देनजर उन्हें ही प्रशासक लगाने का फैसला सरकार ने लिया है।

प्रशासक लगाने को लेकर भी हैं विवाद

प्रशासक कितने समय के लिए लगाए जाएंगे? यह अभी तय नहीं है, जो इस पूरी प्रकिया में सबसे ज्यादा विवादित मसला है। फिलहाल यही माना जा रहा है कि अधिसूचना में समय सीमा निर्धारित नहीं होने के चलते, जब तक पंचायत राज चुनावों की घोषणा राजस्था में नहीं हो जाती, तब तक सरपंच ही प्रशासक के तौर पर पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इधर सरपंच का चुनाव विधायक या सांसद के चुनाव के बिलकुल उलट होता है। इसमें राजनीति बिलकुल अलग स्तर पर काम करती है। एक ही गांव में दो से पांच गुट बने होते हैं, जिनके बीच सीमित वोटों का बंटवारा पंचायत का नेतृत्व तय करता है, ऐसे में सरपंचों का प्रशासक के तौर पर कार्यकाल बढ़ना एक बड़े वर्ग की नाराजगी मोल लेने जैसा कदम भी माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print

Vidhayak.com

Vidhayak.com जनता और शासन के बीच सशक्त संचार माध्यम है। यह सत्य, सटीक और निष्पक्ष राजनीतिक समाचार, विश्लेषण और विचारों का स्वतंत्र मंच है। पत्रकारिता में लम्बा अनुभव लेने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म में जाति, धर्म, समुदाय और किसी पार्टी विशेष की ओर झुकाव के हम पक्षधर नहीं हैं। सितम्बर 2018 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत जयपुर से की गई थी। आप अपने समाचार, लेख, विचार, साक्षात्कार के लिए इस मेल पर संपर्क कर सकते हैं - office@vidhayak.com
Get Started
पूरा दिल्ली जंतर-मंतर बनने वाला है – सौरव दास

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आज देर…

राजस्थान पुलिस सुधारेगी अपना सिस्टम

जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपना आंतरिक ढांचा सुधारेगी। बीट सिस्टम जो पुलिसिंग…

सरकार ने पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी की – डोटासरा

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने…

Vidhayak.com

Your one-stop destination for Politics and Current affairs
Join Our Whatsapp Channel

You Might Also Like

Rajneeti

पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा पार्टी को ‘अलविदा’

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai पर FIR

By News Desk Vidhayak.com
Rajneeti

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा

By Amit Kumar
Vidhayak.com Banner 2 (1)
Facebook Twitter Youtube Instagram
Other Links
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Legal
  • Contact Us
More Info
  • News & Views
  • Political Kundali
  • Youth Leadership
  • Vidhayak Exclusive
  • Beyond Politics
  • Corridors of Power

Head Office

1st Floor, 265/05, Sector - 26 Pratap Nagar, Jaipur - 302033 Rajasthan (INDIA)
Office : +91-9991706567
Office ID : office@vidhayak.com
News ID: news.vidhayak@gmail.com
Editor ID: Editor.Vidhayak@gmail.com

(Vidhayak.com ® is a Registered Trademark)

(All legal matters are subject to Jurisdiction of the Jaipur district courts only)

Join our Whatsapp Channel

Powered by Vidhayak.com

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?