नई दिल्ली। भाजपा की चुनाव समिति ने आज राज्यसभा 2026 चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने उत्तराखण्ड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मलिक (कोयल मलिक) के नामों पर मुहर लगा दी है। कोयल मलिक बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा है और उनकी बड़ी फैन फॉलोविंग है। गाौरतलब है कि कोयल मलिक पहले तृणमुल कांग्रेस में थी और अब पाला बदल कर भाजपा के साथ आ गई हैं।
राज्यसभा के लिए इस वर्ष कुल 12 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 10 सीटें हैं। उत्तराखण्ड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। इसी महीने की 16 तारीख को राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग और काउंटिंग दोनों होनी हैं।
देश में राज्यसभा की कुल 245 सीटे हैं, जिनमें से फिलहाल 242 सीटों पर सांसद हैं और 3 सीटें खाली हैं। मौजूद स्थितियों में भाजपा के पास इनमें से 116 सांसद हैं। इस महीने की 16 तारीख के इन राज्यसभा चुनावों में 12 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। शेष 2 सीटों पर सपा की जीत तय मानी जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। पुरी के अलावा अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।
राज्यसभा 2026 के इन चुनावों में भाजपा को बंगाल में एक सीट का फायदा होने जा रहा है, क्योंकि तृणमुल कांग्रेस में रहीं कोयल मलिक के इस्तिफे के बाद यह सीट खाली हुई थी और अब भाजपा की ओर से कोमल फिर से राज्यसभा में आ रही है। गौरतलब है कि जुलाई 2026 में ही खाली हुई 3 तृणमुल कांग्रेस सीटों के उपचुनाव के बाद भाजपा के 3 नए सदस्य चुने गए, जिससे पंश्चिम बंगाल में भाजपा सांसदों की संख्या 5 हो गई थी। इधर उत्तराखण्ड में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से खाली हो रही सीट वापस विधानसभा में बहुमत के चलते भाजपा के पाले में बरकरार रहेगी।
राज्यसभा में भाजपा की स्थिति
भाजपा की लीडरशिप में एनडीए के पास 245 सदस्यीय राज्यसभा में कुल 142 राज्यसभा सांसद है। फिलहाल राज्यसभा में 242 सीटें भरी हुई हैं, लेकिन पूर्ण बहुमत के लिए 123 वोट आवश्यक होते हैं और विशेष बहुमत के लिए 161 वोटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में राज्य सभा में अकेले भाजपा के 116 सांसद हैं, जिनमें इसी वर्ष अप्रेल में आम आदमी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं।


