जयपुर। भाजपा के युवा नेता और राजस्थान के माइनिंग उद्योग में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर पहचान कायम करने वाले अनिल धींवा राजस्थान स्टेट माइनिंग कमेटी के चेयरमेन बनाए गए हैं। धींवा की नियुक्ति राजस्थान स्टेट काउंसिल के चेयरमेन अशोक कजारिया की ओर से हाल ही की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धींवा ने खनन, प्राकृतिक पत्थर, अवसंरचना, निर्यात, अंतरर्राष्ट्रीय माइनिंग व्यापार और औद्योगिक विकास में लगातार नवाचार किए हैं। देश-विदेश के माइनिंग इवेंट्स में धींवा युवा उद्यमी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। मोदी केबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी धींवा कई विदेशी दौरों पर भारतीय माइनिंग उद्योग, अंतरर्राष्ट्रीय टेÑडिंग और माइनिंग उद्यमियों के पक्ष में मुद्दों पर चर्चा करते देखे जाते रहे हैं।

धींवा कई द्विपक्षीय व्यापार मंचों, उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डलों में भी शामिल रहे हैं और भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पिछले दिनों धींवा भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड’ (न्यूजीलैंड) में हुई ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता में भी शामिल हुए थे। इसी आयोजन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शिरकत की थी। न्यूजीलैण्ड के साथ इस वार्ता में धींवा न्यूजीलैंण्ड के्रप्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से भी मुलाकात करके लौटे। बहरहाल कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारियों और माइनिंग उद्योग में बेहतर प्रतिनिधित्व के तौर पर धींवा उभर रहे हैं।


