महिपाल सिंह मकराना श्री राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों भारी चर्चा में हैं। UGC Rollback मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी देने और राजस्थान की राजधानी जयपुर में कई प्रदेशों के सवर्णों को हजारों की संख्या में सड़क पर उतार चुके हैं।
#MahipalSinghMakrana की दहाड़ से न केवल प्रशासन हिला, बल्कि सरकार भी राजपूतों की नाराजगी न लेने के चलते बैकफुट पर आई। #ugcrollback के मुद्दे पर भड़के सवर्णो में राजपूत समाज ने अपना दम दिखाया। बीकानेर से जयपुर तक अपनी मांगों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने अपने तीखे तेवर से न केवल सरकार को घेरा, बल्कि धमकी भी दे डाली की UGC Rollback नहीं किया तो राजपूत #BJP का साथ छोड़ देंगे।
हालांकि इस आंदोलन में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं का न बोलना समाज को अखरा है। इस बात की भारी नाराजगी भी है कि नेता समाज को छोड़कर पार्टियों के पक्ष में खड़े रहे। इस पूरे मसले पर Vidhayak.com की खास बातचीत हुई श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना से।
अब देखना यह होगा की श्री राजपूत करणी सेना का अगला मूव क्या होगा? क्या मकराना अन्य प्रदेशों में भी आंदोलन करेंगे? क्या दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंच पाएंगे? क्या UGC Rollback पर भाजपा राजपूत समाज के लिए कुछ कर पाएगी या सुप्रीम कोर्ट के स्टे का हवाला देकर पल्लू झाड़ लेगी।
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना से खास बातचीत के चुनिंदा अंश…


