जयपुर। राजस्थान पुलिस अब अपना आंतरिक ढांचा सुधारेगी। बीट सिस्टम जो पुलिसिंग का सबसे प्रभावभाशाली मैकेनिजम होता है, में कई खामियों के चलते न्याय में देरी, विवादित स्थितियां और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में रहने वाली त्रुटियों को सुधारने के लिए राजस्थान पुलिस नए कदम उठाने जा रही है।
राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा और बीपीआर एण्ड डी के निदेशक आईपीएस आलोक मित्तल ने आज एक एमओयू साइन किया। इस एमओयू के अनुसार जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, संगठित और जन केन्द्रित बनाने के लिए बीट सिस्टम सुदृढीकरण के लिए यह एमओयू साइन किया गया है।
अब देखना यह होगा कि बीट सिस्टम सुदृढीकरण और यह एमओयू केवल एक टेबल टॉक ही बनकर रह जाती है या डीजीपी अपनी टीम के साथ इसके एग्जीक्यूशन को प्रभावी तरीके से करवाने में कामयाब हो पाएंगे। क्योंकि आज भी प्रदेशभर के थानों में आम आदमी न्याय के लिए संघर्ष करते देखा जाता है, बीट कॉन्टेबल्स को लेकर पक्षपात, लेनदेन के आरोप लगते रहते हैं। इन सबसे जमीनी स्तर पर पुलिस सिस्टम निपटने में कैसे कामयाब होगा, यही महत्तपूर्ण है।


