मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma की यह तस्वीर Pankaj Choudhary IPS के निवास की है। तब भजनलाल सांगानेर विधानसभा से भाग्य आजमा रहे थे। भजनलाल शर्मा को उस दिन रितेश्वर महाराज ने कहा था “जा राज कर, कमान संभाल”, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje को रितेश्वर महाराज ने समय तक नहीं दिया था। राजे भी तब रितेश्वर महाराज से मिलने का टाइम लेती रह गई थीं।
तब कौन सोचता था की रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेकर मैदान में कूदे भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता भजनलाल मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल जानते भी हैं और मानते भी हैं की रितेश्वर महाराज के उस दिन के आशीर्वाद ने उनकी जिंदगी की दशा और दिशा बदल दी। लेकिन जिन IPS पंकज चौधरी के घर आशीर्वाद मिला भजनलाल सरकार में वह भी सरकार के अनदेखी का शिकार हैं। जिस आवास पर आशीर्वाद मिला, उस अधिकारी की अनदेखी भजनलाल सरकार ही करे यह दो ही वजह से संभव है, –
1.) भजनलाल शर्मा इतने व्यस्त हो गए हैं, की आशीर्वाद स्थल ही भूल गए!
2.) भजनलाल शर्मा बहुत से नेताओं की तर्ज पर चाहते ही नहीं की IPS पंकज चौधरी के बेबुनियाद मसले सुलझें और चौधरी जैसे परफॉर्मिंग अफसरों की सेवाओं का लाभ लेकर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर में कॉन्ट्रिब्यूशन बढ़ाया जाए!
लोग कहते हैं, बड़ा आदमी या बड़े पद पर बैठा आदमी कभी कुछ भूलता नहीं है। लेकिन इस मामले की पहेली अभी सुलझनी बाकी है….